Monday, October 1, 2018

कंप्युटर ज्ञान

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जिसका उपयोग जानकारी संग्रहीत करने और उसपर प्रक्रिया करने के लिए किया जाता है। कंप्यूटर की मदद से हम विभिन्न कार्य कर सकते हैं। हम आपके कंप्यूटर का उपयोग बिजली बिल भरना , बैंक के काम, ऑनलाइन खरीददारी, कार्यालय के काम जैसे कई कामों के लिए करते हैं।



कंप्यूटर के प्रकार -

१)माइक्रो कंप्यूटर- माइक्रो कंप्यूटर को पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है। हम इसे अपने व्यक्तिगत काम के लिए उपयोग करते हैं। पर्सनल कंप्यूटर सबसे व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला कंप्यूटर है। इसके कुछ प्रकार निम्नलिखित हैं। डेस्कटॉप, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टफोन इत्यादि।

२)सुपरकंप्यूटर - सुपरकंप्यूटर कंप्यूटर का सबसे बड़ा और शक्तिशाली प्रकार है। इसका मौसम पूर्वानुमान के लिए उपयोग किया जाता है।

३)मेनफ्रेम कंप्यूटर - हालांकि मेनफ्रेम कंप्यूटर एक सुपरकंप्यूटर के जितना मजबूत नहीं है, लेकिन जानकारी को स्टोर और संसाधित करने की इसकी क्षमता बड़ी है। मेनफ्रेम कंप्यूटर एक ही समय में एक से ज्यादा उपयोगकर्ताओं की जानकारी संसाधित करने में सक्षम होता हैं।



किबोर्ड

किबोर्ड एक महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण है। किबोर्ड कंप्यूटर में जानकारी टाइप करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

किबोर्ड के बटन 
1. एन्टर बटण-(Enter Key)-टाइप करते समय निचे की पंक्ति में टाइप करने के लिए।

2. कॅप्स लॉक-(Caps Lock)- कॅप्स लॉक कुंजी का उपयोग कॅपिटल और स्मॉल लिपी में अक्षर टाइप करने के लिए होता हैं।

3. नम लॉक (Num Lock):- नम लॉक कुंजी का उपयोग टाइप करते समय अंक का उपयोग करने के लिए होता हैं।

4. स्पेस बटन (Space Button):- स्पेस कुंजी का उपयोग दो अक्षरों के बीच में जगह छोड़ने के लिए होता हैं।

5. बॅक स्पेस (Back Space):- बॅक स्पेस का उपयोग टाइप किये हुए अक्षर मिटाने के लिए होता हैं।

6. शिफ्ट बटन (Shift Button):- शिफ्ट कुंजी का उपयोग कीबोर्ड कुंजीयों में कुंजी के उपर की तरफ दिया हुआ अक्षर टाइप करने के लिए होता हैं।

7. नेव्हिगेशन बटन-(Navigation Key)- नेव्हिगेशन कुंजी का उपयोग टाइप करते समय कर्सर स्थिति बदलने के लिए होता हैं।

8. डिलीट बटन (Delete Button):- डिलीट कुंजी का उपयोग टाइप करते समय दाईं ओर के अक्षरों को मिटाने के लिए, या किसी फाईल, फोल्डर इत्यादि को डिलीट करने के लिएं होता हैं।

माउस

माउस का उपयोग-

माउस एक महत्वपूर्ण इनपुट उपकरण है। माउस का उपयोग कंप्यूटर में किसी जानकारी का चयन करना, उसका स्थान बदलना इत्यादि के लिएं प्रयोग किया जाता है।

माउस को सामान्यत: तीन बटन होते हैं।

1. लेफ्ट क्लिक -(Left Click) कंप्यूटर पर किसी जानकारी को सिलेक्ट करने के लिएं लेफ्ट क्लिक का उपयोग किया जाता हैं।

2. राइट क्लिक -(Right Click)-  राइट क्लिक का उपयोग किसी फाईल या फोल्डर से संबधित विभिन्न विकल्पो की सूची प्राप्त करने के लिएं होता हैं।

3. स्क्रोल - (Scroll)- स्क्रोल का उपयोग किसी फाईल में पेज उपर-नीचे नेव्हिगेट करने के लिएं होता हैं।

माउस के प्रकार

माउसचे के सामान्यत: तीन प्रकार निम्नलिखित हैं:-

1. ऑप्टिकल माउस :- ऑप्टिकल माउस सबसे अधिक इस्तेमाल किया जानेवाला माउस का प्रकार है। कंप्यूटर स्क्रीन पर अॅरो पॉइन्टर को माउस के निचले भाग में उत्सर्जित प्रकाश किरणों द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

2. मेकॅनिकल माउस :- कंप्यूटर स्क्रीन पर अॅरो पॉइन्टर को मेकॅनिकल माउस में माउस के नीचे की तरफ छोटे गोल गेंद से नियंत्रित किया जाता है। यह माउस कम प्रयोग किया जाता है।

3. वायरलेस या कॉर्डलेस माउस :- वायरलेस या ताररहित माउस बैटरी की सहायता से चलता है। वह रेडिओ फ्रिक्वेन्सी या इन्फ्रारेड तरंगों के माध्यम से कंप्यूटर के साथ समन्वय करता है।

मॉनिटर

मॉनिटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। मॉनिटर का उपयोग सूचना प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है। मॉनिटर स्क्रीन पर दिखनेवाली आउटपुट सॉफ्टकॉपी कहा जाता है। क्योंकि आप केवल मॉनिटर पर प्रदर्शित जानकारी देख सकते हैं।

मॉनिटर के कुछ प्रकार निम्नानुसार हैं:

CRT(कॅथोड रे ट्यूब) मॉनिटर:-
 सीआरटी (कैथोड रे ट्यूब) मॉनिटर्स पहले इस्तेमाल किए जाते थे। यह पुरानी टेलेव्हिजन की आकार के मॉनिटर होते थे। इन मॉनिटरों को रखने के लिएं अधिक स्थान की आवश्यकता पडती थी। LCD मॉनिटरों की तुलना में बिजली भी जादा इस्तेमाल करते थे।

LCD (लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले)मॉनिटर:-
 एल.सी.डी. मॉनिटर (लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले) मॉनिटर ये मॉनिटर्स सीआरटी मॉनिटर की तुलना में जादा अच्छे होते हैं। और इन मॉनिटरों को सीआरटी मॉनिटर की तुलना में कम बिजली की आवश्यकता होती है। ये मॉनिटर कम स्थान लेते हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल करना सुविधाजनक होता है।

LED(लाइट-एमिटिंग डायोड) मॉनिटर:-
 LED(लाइट-एमिटिंग डायोड) मॉनिटर पतले-आकार वाले मॉनिटर है। ये मॉनिटर आज बड़े पैमाने पर उपयोग किए जाते हैं। यह मॉनिटर्स अन्य मॉनिटर की तुलना में अधिक ऊर्जा बचाते हैं।

प्रिंटर

प्रिंटर एक महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस है। प्रिंटर का उपयोग कंप्यूटर में टाइप की गई जानकारी को पेपर पर मुद्रित करने के लिए किया जाता है। प्रिंटर के आउटपुट को हार्डकॉपी कहा जाता है। प्रिंटर का रिझोल्यूशन dpi (डी.पी.आय) डॉटस् पर इंच में मापा जाता है।

प्रिंटर के कुछ प्रकार निम्नलिखित है।

1. इंकजेट प्रिंटर
2. लेजर प्रिंटर
3. थर्मल प्रिंटर
4. 3 डी प्रिंटर
5. प्लॉटर्स